श्रीलंका : पर्यटकों से भरी बस पलटी, एक की मौत
गोपालगंज (बिहार)। बिहार के गोपालगंज में यात्रिओं के लिए गुरूवार को काला दिन साबित हुआ। यहां श्रीलंकाई पर्यटकों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें एक महिला पर्यटक की मौत हो गई जबकि 14 लोग घायल हो गये।
क्लिक करें : क्रिकेट विश्वकप 2011 का पेज
पुलिस के अनुसार श्रीलंका के पर्यटकों से भरी बस जो कुशीनगर से बोधगया जा रही थी कि बरौली थाना के सोनवर्षा के समीप बस पर से चालक का नियंत्रण हट गया और बस पलट गई। इस घटना में एक महिला पर्यटक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घायल पर्यटकों में से दो की हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications