ओबामा के टेलीप्रॉम्प्टर पर भड़के विरोधी

वाशिंगटन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने जोशीले भाषणों के दौरान मदद के लिए जिस टेलीप्रॉम्प्टर का उपयोग करते हैं वह अब विपक्षी दलों के निशाने पर आ गया है।

विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने ओबामा के इस टेलीप्रॉम्प्टर को गैरजरूरी और फिजूलखर्ची बताते हुए ओबामा की नीतियों पर कटाक्ष किया है।

रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य स्टीव वोमेक ने स्थानीय चैनल 'फॉक्स न्यूज' से कहा, "हम लोगों से कहते हैं कि कम संसाधनों में ज्यादा काम करो। मुझे लगता है कि राष्ट्रपति को इस सोच के प्रति उदाहरण प्रस्तुत करना चाहिए।"

बजट में प्रस्तावित की गई खर्च में 100 अरब डॉलर की कटौती का विरोध करते हुए वोमेक ने टेलीप्रॉम्प्टर पर यह कटाक्ष किया।

वोमेक ने कहा, "वह एक अच्छे वक्ता हैं। और मुझे लगता है कि उन्हें इसकी जरूरत नहीं है।"

स्थानीय समाचार पत्र 'पॉलीटिको' ने टिप्पणी की है कि ओबामा व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ बिल डेल से ज्यादा अपने टेलीप्रॉम्प्टर पर निर्भर हैं।

पॉलीटिको ने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा कि जब ओबामा पदमुक्त होंगे तब टेलीप्रॉम्प्टर को याद किया जाएगा। कुछ चीजें होती हैं जिन्हें आप भुला नहीं सकते। टेलीप्रॉम्प्टर पूज्यनीय और पवित्र है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+