करूणानिधि के चैनल-दफ्तर पर सीबीआई का छापा
अभी अनिल अंबानी की गुत्थी सुलझी नहीं कि वो कैसे और क्यों सीबीआई दप्तर पहुंचे, कि शुक्रवार सुबह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री करूणानिधि के दफ्तर और टीवी चैनल पर सीबीआई ने छापा मार दिया है। छापेमारी के सम्बंध में सीबीआई के अधिकारियों ने हालांकि कोई प्रतिक्रिया नहीं दी लेकिन टीवी चैनल के अधिकारियों ने कहा कि वे इस बारे में बयान जारी करेंगे।
टीवी चैनल, सिनेयुग फिल्म्स के साथ 200 करोड़ रुपये के ऋण के लेन-देन को लेकर सीबीआई जांच के दायरे में है। सिनेयुग फिल्म्स, स्वान टेलीकॉम के शाहिद उस्मान बलवा से जुड़ी है। बलवा को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। कलैगनर टीवी को संचालित करने वाली कम्पनी की प्रमुख प्रोमोटर और मुख्यमंत्री करुणानिधि की बेटी कनिमोझी ने कहा, टेलीविजन चैनलों पर दिखाए जा रहे छापेमारी के बारे में मुझे पता नहीं है।
सीबीआई ने स्वान टेलीकॉम के बलवा और कलैगनर टीवी के बीच सांठगांठ का आरोप लगाया है। न्यायालय में बलवा की रिमांड बढ़वाने के लिए सीबीआई ने दावा किया था कि पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने स्पेक्ट्रम आवंटन में बलवा को फायदा पहुंचाया। कुमार के मुताबिक वर्ष 2009 में कलैगनर में हिस्सेदारी खरीदने के लिए सिनेयुग ने कुछ अग्रिम राशि का भुगतान किया था।
कुमार ने कहा, दोनों कम्पनियों के शेयर मूल्य में अंतर के कारण अगस्त 2009 तक 200 करोड़ रुपये हासिल किए गए और इसे ऋण माना गया। बाद में 31 करोड़ रुपये के ब्याज के साथ कलैगनर टीवी ने इस राशि को लौटा दिया।













Click it and Unblock the Notifications