श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर एक तरफा यतायात खुला
यातायात विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार किसी भी वाहन को दूसरी दिशा से चलने की अनुमति नहीं होगी। घाटी को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला करीब 300 किलोमीटर यह राजमार्ग विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन की वजह से पिछले चार से बंद था।
घाटी और लद्दाख के कई हिस्सों में इसी राजमार्ग से आवश्यक सामग्रियों की आपूर्ति होती है। खराब मौसम में राजमार्ग के अक्सर अस्थाई रूप से बंद होने पर घाटी के दुकानदार जमकर लाभा कमाते हैं। ऐसे वक्त में आवश्यक वस्तुओं का अभाव दिखाकर वे उपभोक्ताओं से मन माफिक कीमत वसूलते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications