जनता के दोषी हैं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह

Manmohan Singh
नई दिल्‍ली। देश में बढ़ती महंगाई और संप्रग सरकार के राज में तेजी से बढ़े भ्रष्‍टाचार के मामलों में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह खुद को दोषी मानते हैं, लेकिन साथ ही यह कहते हैं कि वो उतने बड़े दोषी नहीं, जितना प्रचार हो रहा है। उन्‍होंने माना कि उनके कार्यकाल में कई जगह चूक हुई हैं, जिसका खामियाजा देश को आज भुगतना पड़ रहा है। यह बात सिर्फ कह देने भर से खत्‍म नहीं हो जाती। असल में वो दोषी हैं जनता के और दोष मुक्‍त होने के लिए उन्‍हें कई बड़े कार्य करने होंगे।

इलेक्‍ट्रॉनिक मीडिया के संपादकों के साथ मुखातिब हुए मनमोहन सिंह पर जब सवालों की बौछार हुई, तो कई जगह उन्‍होंने डिफेन्डिंग शॉट खेले। कई जगह गेंद राज्‍य सरकारों और विपक्षी दलों के पाले में डाली। लेकिन क्‍या ऐसा करने से गरीब जनता के आंसू पुछ जाएंगे। कतई नहीं! अगर प्रधानमंत्री ने खुद को दोषी माना है तो उन्‍हें ही सरकार पर लगे दागों को मिटाना होगा। क्‍योंकि ये दाग अच्‍छे नहीं।

ये दाग चु‍टकी में गायब भी नहीं होंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री को कड़ा रुख अपनाते हुए सबसे पहले कृषि मंत्री शरद पवार की नकेल कसनी होगी। ऐसे में गठबंधन की परवाह करते हुए अगर वो कुछ नहीं बोले तो महंगाई इसी प्रकार बढ़ती जाएगी। प्‍याज फिर 100 रुपए किलो बिकेगा, पेट्रोल 200 रुपए में और रसोई गैस की कीमत 600 रुपए तक पहुंच जाएगी।

दूसरा सबसे बड़ा कदम राजा की जेब से 1.75 लाख करोड़ रुपए निकालकर सरकारी कोष में जमा करना होगा। पीएम को पता है कि इतनी बड़ी रकम अब वापस नहीं मिल सकती, इसी लिए उन्‍होंने यह कहकर पल्‍ला झाड़ लिया कि यह सीएजी की रिपोर्ट में अनुमानित राशि है। असल राशि इससे कम हो सकती है।

प्रधानमंत्री जी असल राशि अनुमानित से ज्‍यादा हुई तो आप क्‍या करेंगे। उन्‍होंने बड़ी सफाई के साथ कपिल सिब्‍बल की उस बात का समर्थन कर दिया, जिसमें 2जी घोटाले में शून्‍य रुपए के घाटे की बात कही गई है।

तीसरा कदम विदेशी बैंकों में जमा पैसा है। प्रधानमंत्री जी आप जब खुद कह रहे हैं कि आपके पास उन लोगों की सूची है, जिन्‍होंने काला धन विदेशों में जमाकर रखा है, तो आंकड़े भी जरूर होंगे। जरा सोचिए अगर विदेशी बैंकों में जमा काला धन और 2जी रकम की वसूली जो जाए तो भारत को ब्रिटेन के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+