दैत्य सुरेन्द्र कोली की मृत्युदंड ही मिलना चाहिए : सुप्रीम कोर्ट
मृत्यदंड का सामना कर रहे सुरेंद्र कोली की सजा पर मंगलवार को उच्च न्यायालय ने अपनी मुहर लगा दी। अदालत ने कहा कि कोली का अपराध भयानक और वीभत्स था। अदालत ने कहा कि कोली, अपने नियोक्ता मोनिंदर सिंह पंधेर के नोएडा स्थित घर में पीड़ितों को बुलाने के बाद उनका गला घोंट देता था और उनके शवों के साथ बलात्कार की कोशिश करता था। उसके बाद वह शवों को टुकड़े-टुकड़े कर उसके कुछ हिस्से को पका कर खा जाता था।
पढ़े : निठारी मर्डर केस के बारे में
न्यायमूर्ति मरक डेय काटजू एवं न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की पीठ ने कहा कि कोली द्वारा किया गया अपराध जघन्यतम मामलों की श्रेणी में आता है और वह मृत्युदंड से कम की सजा का हकदार नहीं है।सर्वोच्च न्यायालय ने रिम्पा हलदर मामले में निचली अदालत द्वारा कोली के खिलाफ दिए गए मृत्युदंड को इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा बरकरार रखे जाने से अपनी सहमति जताई है।
गौरतलब है कि निठारी हत्याकांड के खुलासे से दिसम्बर 2009 में उस समय सनसनी फैल गई थी, जब पंधेर के बंगले के पीछे नाले में मानव शरीर के हिस्से बरामद हुए थे। ये मानव अवशेष निठारी गांव की 19 युवा महिलाओं और बच्चों के थे, जिनके साथ पंधेर के बंगले में कथित रूप से बलात्कार किया गया था और फिर उनकी हत्या कर दी गई थी। कोली को इस हत्याकांड में पिछले वर्ष 22 दिसम्बर को मौत की चौथी सजा सुनाई गई थी।













Click it and Unblock the Notifications