उड़ीसा : पांच साल की बच्चे के बैग से निकला जहरीला सांप

भुवनेश्वर। सांप ..बस नाम ही काफी है लोगों के पसीने छुड़ाने के लिए। आज भी जब लोगों के सामने इस शब्द का जिक्र तक हो जाता है तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। और सोचिए तब क्या होगा जो आपके सामने साक्षात रूप से जहरीला सांप दिखायी दे। जाहिर है लोग डार के मारे कांपने लगेगें। उड़ीसा को भुवनेश्वर शहर के एक स्कूल में आज ऐसा ही कुछ दहशत भरा माहौल देखने को मिला।

भुवनेश्वर में कक्षा पांचवीं के एक छात्र के बैग से तीन फुट लम्बे एक जहरीले सांप के निकलने की वजह से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। भीमटांगी इलाके में शनिवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में एक छात्र के बैग से सांप मिलने की वजह से अन्य छात्रों और विद्यालय के कर्मचारी घबरा गए। छात्र के पिता बनमाली दास ने बताया कि चिरंजीब दास रोज की तरह विद्यालय गया हुआ था और अपनी कक्षा में पढ़ रहा था।

उन्होंने बताया, 'उसी दौरान शनिवार दोपहर करीब 12.30 एक शिक्षिका कक्षा में आईं और छात्रों से अपनी पुस्तकें खोलने को कहा। मेरे बेटे ने जैसे ही बैग खोला उसे कुछ मुलायम जैसी चीज से स्पर्श होने का एहसास हुआ। बैग में मेंढक होने की आशंका पर उसने अपने अध्यापिका को इस बारे में बताया।'इसके बाद शिक्षिका ने बैग लेकर एक दूसरे शिक्षक से दिखाया जिसे खोलने के बाद उसमें से एक जहरीला 'रसेल' सांप निकला। जो कि जहरीला और खतरनाक सांप होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+