राहत को रिहा किया गया

राहत को रिहा किया गया

राहत फतेह अली खान के गाने भारत में अत्यंत लोकप्रिय रहे हैं.

पाकिस्तान के जाने माने गायक राहत फ़तेह अली ख़ान और उनके दो सहयोगियों को रिहा कर दिया गया है. राहत और उनके ग्रुप को इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर उस समय रोक लिया गया था जब उनके पास से क़रीब सवा लाख डॉलर नगद मिले.

राहत को रिहा कर दिया गया है लेकिन उनका पासपोर्ट और उनके पास से मिले दस्तावेज़ों को ज़ब्त कर लिया गया है. निदेशालय का कहना है कि इस मामले में पूछताछ जारी रहेगी और अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी.

अधिकारियों के अनुसार सवा लाख डॉलर की इस रकम के बारे में ग्रुप ने जानकारी नहीं दी थी और इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी पैसा बिना घोषणा के लेकर चलना संदेह पैदा करता है.

राजस्व गुप्तचर निदेशालय के अधिकारियों ने 37 वर्षीय राहत समेत उनके ग्रुप के 16 सदस्यों और मैनेजर मारुफ़ को हिरासत में रखा और उनसे पूछताछ की जा रही थी.

इससे पहले पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक ने कहा था कि राहत फ़तेह अली ख़ान की हरसंभव मदद की जाएगी. उन्होंने रविवार को दिल्ली स्थित पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक से फ़ोन पर संपर्क किया और उनसे राहत फ़तेह अली ख़ान को हिरासत में लिए जाने की विस्तार से जानकारी ली.

उन्होंने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को राहत फ़तेह अली ख़ान को हरसंभव सहयोग देने के निर्देश दिए. शाहिद मलिक लगातार इस मामले पर भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं.

अधिकारियों के अनुसार यह ग्रुप एमीरेट्स के विमान से दुबई से लाहौर जा रहा था और इमीग्रेशन जांच के दौरान उन्होंने विदेशी मुद्रा के बारे में जानकारी नहीं दी.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज़ एंड कस्टम्स के चेयरमैन एस दत्त मजूमदार का कहना था, ‘‘ राजस्व अधिकारियों को कुल एक लाख 24 हज़ार डॉलर मिले हैं जो करीब साठ लाख रुपए होते हैं. राहत के पास जो बैग था सारे पैसे उसी में थे. दो अन्य सदस्यों के बैग में से पचास हज़ार डॉलर मिले हैं.’’

अधिकारियों के अनुसार कुछ धन डिमांड ड्रॉफ्ट की शक्ल में था और कुछ पैसा ट्रैवलर्स चेक की शक्ल में.

क़ानून के मुताबिक कोई भी यात्री दस हज़ार डॉलर से अधिक की राशि नहीं ले जा सकता जिसमें से पाँच हज़ार कैश हो सकते हैं और बाकी राशि किसी और शक्ल में हो सकती है.

जाने माने पाकिस्तानी गायक स्वर्गीय नुसरत फ़तेह अली ख़ान के भतीजे राहत फ़तेह अली ख़ान भी भारत में काफ़ी सफल रहे हैं और उनके गाए कई गीतों ने बॉलीवुड में धूम मचाई है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+