आत्मघाती हमलों में 16 की मौत

कंधार में पुलिस मुख्यालयों को निशाना बनाया गया
अफ़ग़ानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि कंधार में पुलिस मुख्यालयों पर हुए हमले में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई.
हमले में 46 लोग घायल हुए हैं. घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
आशंका है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
प्रांतीय गवर्नर तूरयालई वेसा ने बताया है कि तीन आत्मघाती हमले और गोलीबारी हुई है.
माना जा रहा है कि मारे गए सभी लोग पुलिसकर्मी थे.
घायलों में नौ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं.
अफ़ग़ानिस्तान का कंधार सामरिक रूप से काफ़ी महत्वपूर्ण है क्योंकि ये तालिबान का पारंपरिक गढ़ माना जाता है.
इसी कारण अब ये अमरीका के नेतृत्व में हो रहे सैनिक अभियान में प्रमुख निशाने पर है.












Click it and Unblock the Notifications