यासीन मलिक का अजमेर में विरोध

यासीन मलिक का अजमेर में विरोध

नारायण बारेठ

बीबीसी संवाददाता, जयपुर

यासीन मलिक को होटल में कुछ लोगों ने जूता दिखाया. चित्रः दीपक शर्मा

ज़ियारत के लिए अपनी पत्नी के साथ अजमेर आए जम्मू कश्मीर के एक अलगाववादी नेता यासीन मलिक को भारी विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा.

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला जलाया और काले झंडे लहराए. प्रदर्शनकारियो में से एक ने हवा में चप्पल भी फेंकी.

यासीन मलिक इस विरोध के बावजूद शुक्रवार को ख़्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर गए और ज़ियारत की.

अजमेर में बड़ी संख्या में लोगों ने यासीन मलिक का विरोध किया. चित्रः दीपक शर्मा

यासीन मलिक के अजमेर के एक होटल में ठहरने की ख़बर पाते ही भाजपा कार्यकर्ता वहाँ पहुंच गए और जमकर नारे बाज़ी की. वे उनकी अजमेर में मौजूदगी पर आपति व्यक्त कर रहे थे.

अजमेर के पुलिस अधीक्षक विपिन पांडे ने बीबीसी से कहा कुछ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशसन को ज्ञापन देकर यासीन मलिक को अजमेर से जाने को कहने के लिए कहा.

उनका कहना था, "इसके अलावा कोई घटना नही हुई, सब कुछ शंतिपूर्ण है और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है".

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+