एटीएस पर संघ के गंभीर आरोप

एटीएस पर संघ के गंभीर आरोप

पत्र में कहा गया है कि संघ में बिखराव की गंभीर साजिश रची गई थी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि मालेगांव धमाके के मामले के मुख्य अभियुक्तों कर्नल पुरोहित और दयानंद पांडे ने संघ प्रमुख मोहन भागवत और वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार को मारने की साज़िश रची थी.

प्रधानमंत्री को लिखे गए एक पत्र में संघ के सरकार्यवाह सुरेश जोशी ने कहा है कि मालेगाँव की जाँच कर रहे आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के पास इसकी जानकारी है लेकिन इसकी ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

ऐसे समय में जब मालेगाँव, अजमेर और हैदराबाद में हुए विस्फोटों के मामले में संघ के नेताओं का हाथ होने के आरोपों से संघ की खासी किरकरी हो रही है, इस पत्र के ज़रिए कहा गया है कि विस्फोटों में अभियुक्त बनाए गए लोग तो संघ के ही ख़िलाफ़ थे.

संघ ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए.

संघ का कहना है कि महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते के पास इस बात के पुख्ता सबूत है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के कई वरिष्ठ नेताओं की हत्या की साजिश हुई थी जिसमें मालेगाँव धमाके में अभियुक्त बनाए गए कर्नल पुरोहित शामिल थे.

संघ ने कहा है, "सेना की खुफ़िया रिपोर्ट में भी इस बात का जिक्र है कि कर्नल पुरोहित ने ही इंद्रेश कुमार के मारने के लिए एक व्यक्ति को पिस्तौल दी थी."

अपने पत्र में सुरेश जोशी ने कहा है कि एटीएस के एक अधिकारी ने संघ के एक वरिष्ठ नेता को इन सबूतों के बारे में बताया है.

प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी में कहा गया है कि मौजूदा जाँच राजनीति से प्रेरित है और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

संघ का कहना है कि कर्नल पुरोहित की भूमिका राजनिति से प्रेरित थी इसलिए संघ और उनके सहयोगियों के बीच दरार पैदा करने की कोशिशों के पीछे कौन है, इसका पता लगाने के लिए गहरी छानबीन की आवश्यकता है.

उन्होंने कर्नल पुरोहित, दयानंद पांडे और डॉ आरपी सिंह के असली एजेंडे का पता लगाने का अनुरोध भी किया है.

इस पत्र में दिग्विजय सिंह का नाम लिए बिना कहा गया है, "कांग्रेस के एक महासचिव भगवा आतंकवाद का नाम लेकर संघ के विरुद्ध विद्वेषपूर्ण अभियान चलाए हुए हैं...इसी से संघ के विरुद्ध राजनीतिक एजेंडे की पुष्टि होती है."

सुरेश जोशी ने प्रधानमंत्री से मिलने का समय भी मांगा है जिससे इस विषय पर उनसे चर्चा की जा सके.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+