भारत को निशाना बनाने में सक्षम है पाकिस्‍तान की हत्‍फ-7 मिसाइल

Pakistani Missile
इस्लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्‍तान ने अपनी सैन्‍य क्षमता को बढ़ाने के लिए गुरुवार को 600 किलोमीटर की दूरी तक मार करने वाली मिसाइल हत्‍फ-7 का सफल परीक्षण किया। यह क्रूज़ मिसाइल परमाणु क्षमता से लैस है, जो उत्‍तर भारत को आसानी से निशाना बना सकती है।

पाकिस्‍तान के सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास के मुताबिक हत्फ-7 नामक मिसाइल का परीक्षण एक अज्ञात स्थान से किया गया। इस मिसाइल को बाबर के नाम से भी जाना जाता है। अब्बास ने कहा, "रणनीतिक और पारम्परिक युद्ध सामग्री ले जाने में सक्षम बाबर तेज गति से हमला करती है। यह कम ऊंचाई पर उड़ने वाली मिसाइल है जो राडार को चकमा देने में भी सक्षम है। इसका निशाना अचूक है।"

परीक्षण देखने के बाद ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टॉफ के अध्यक्ष जनरल खालिद शमीम विन्ने ने कहा कि इससे पाकिस्तान की रणनीतिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती मिलेगी। पाकिस्तान मिसाइलों के एक समूह का विकास कर रहा है। दिसम्बर माह में उसने मध्यम दूरी की परमाणु सामग्री ले जाने में सक्षम मिसाइल हत्फ-5 का परीक्षण किया था।

भारत के परिप्रेक्ष्‍य में बात करें तो यह मिसाइल दिल्‍ली, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्‍मू-कश्‍मीर पर कहीं भी हमला करने में कारगर हो सकती है। दोनों देशों के बीच संबंधों में खटास को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि पाकिस्‍तान द्वारा लगातार मिसाइलों का परीक्षण भारत के लिए खतरे की घंटी है।

मुंबई आतंकी हमले में आईएसआई के तार जुड़े होने से साफ है कि स्‍वयं पाकिस्‍तान सरकार भारत से मैत्रिक संबंध नहीं रखना चाहती। जाहिर है इस तरह की मिसइलों के परीक्षण भारत के खिलाफ तैयारी भी हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+