लखनऊ: लड़की को गोली से उड़ाकर खुद को गोली मारी

Uttar Pradesh murder
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी में एक युवक ने अपने ही पड़ोस में रहने वाली लड़की द्वारा दोस्‍ती का प्रस्‍ताव ठुकराए जाने पर उसे गोली मारकर हत्‍या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली। लखनऊ के इस बाशिंदे ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब उसकी मोहब्‍बत परवान नहीं चढ़ी। उसने स्‍कूल जा रही लड़की को रास्‍ते में रोका और गोली से उड़ा दिया।

शुक्रवार की सुबह आशियाना इलाके में न्‍यू पब्लिक कॉलेज में बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा 18 वर्षीय साक्षी सिंह स्‍कूल जा रही थी। तभी उसे 25 वर्षीय आशीष वर्मा ने रास्‍ते में रोक लिया।

उसने उसके सामने दोस्‍ती का प्रस्‍ताव रखा, जिसे साक्षी ने ठुकरा दिया। आशीष ने साक्षी को मोटरसाइकिल पर बैठने को भी कहा, लेकिन वो नहीं मानी। दोनों में तीखी नोकझोंक हुई। देखते ही देखते आशीष ने रिवाल्‍वर निकाली और साक्षी के माथे पर गोली मार दी और वहां से निकल गया।

आशीष अपने घर पहुंचा और अपने कमरे में जाकर उसने खुद को गोली मार ली। घर वाले तुरंत आशीष को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने आशीष के कमरे से एक लेटर बरामद किया है, जिसमें लिखा है, "मैं पिछले पांच साल से साक्षी से बेइंतहां प्‍यार करता हूं। मैं उससे दोस्‍ती करना चाहता था, लेकिन उसने मेरी दोस्‍ती कबूल नहीं की, इसलिए मैं अब जीना नहीं चाहता।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+