ख़तरा ज़्यादा, बजट कम

ख़तरा ज़्यादा, बजट कम

जेम्स क्लैपर को अल क़ायदा से बढ़ते ख़तरों की चिंता है

अमरीका में ख़ुफ़िया एजेंसियों के निदेशक जेम्स क्लैपर का कहना है कि उनके विभाग में कटौती की जा रही है जबकि अमरीकी सुरक्षा को लेकर ख़तरा और बढ़ा है.

अमरीकी कांग्रेस के पैनल के सामने पेश हुए क्लैपर को आने वाले समय में अपने विभाग की योजनाओं के बारे में पूछा गया था.

सोलह ख़ुफ़िया एजेंसियों के प्रमुख क्लैपर से अमरीकी सांसदों ने कई कड़े सवाल पूछे.

सांसद क्लैपर से यह भी जानना चाहते थे कि उनका विभाग 80 अरब डॉलर के बजट में कमी के लिए क्या कर रहा है.

ख़ुफ़िया प्रमुख ने कहा कि वे और उनके सहयोगी ये जानते हैं कि कुछ कटौती करने का समय आ गया है.

लेकिन इस दौरान उन्होंने अमरीका की सुरक्षा के प्रति ख़तरों के बारे में सांसदों को आगाह किया.

उन्होंने कहा कि अमरीका को कई सुरक्षा ख़तरे हैं, इनमें यमन और सोमालिया में अल क़ायदा की बढ़ती गतिविधि भी शामिल है.

इसके अलावा इंटरनेट के माध्यम से होने वाले साइबर हमले भी चिंता का विषय है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+