अफवाओं की जांच हो: रिलायंस

बुधवार को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में तेज़ गिरावट हुई और एक समय इसमें 25 प्रतिशत गिरावट देखी गई. मार्केट बंद होते समय यह 19 प्रतिशत नीचे था.यही हाल रिलायंस कम्युनिकेशन का भी था जिसकी क़ीमतों में 14 प्रतिशत गिरावट हुई.ये सारी कंपनियां अनिल अंबानी की एडीए ग्रुप की हैं और समूह ने बाज़ार के रेगुलेटरों से मांग की है कि इस मामले की जांच की जाए.
हालांकि गुरुवार को रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयरों में फिर बढ़ोतरी रही. इंफ्रास्ट्रक्चर में आठ प्रतिशत और कम्युनिकेशन में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.रिलायंस एडीए ने अभी किसी कंपनी या व्यक्ति विशेष पर अफ़वाह फैलाने का आरोप नहीं लगया है. हालांकि कंपनी का कहना था कि 'मार्केट को अस्थिर करन के उद्देश्य से हमारे स्टाकों के बारे में ग़लत और आधारहीन अफवाहें फैलाई गईं."
भारतीय शेयर बाज़ार में पिछले कई दिनों से गिरावट देखी जा रही है और बुधवार को शेयर बाज़ार सात महीने के सबसे कम स्तर पर बंद हुआ है.












Click it and Unblock the Notifications