शिवराज ने अपनी ही हिदायत को अनसुना किया
मालूम हो कि रात में मंत्रियों द्वारा की जाने वाली सड़क यात्रा के दौरान कई हादसे हो चुके हैं। इनमें एक मंत्री लक्ष्मण सिंह गौड़ और स्कूल शिक्षा मंत्री के निजी सहायक महेश सिन्हा की तो मौत तक हो चुकी है। इतना ही नहीं, जनसंपर्क मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा भी सड़क हादसे में घायल हुए थे। इसी के चलते मुख्यमंत्री चौहान एक नहीं, बल्कि दो बार औपचारिक तौर पर मंत्रियों को रात में सड़क यात्रा न करने की हिदायत दे चुके हैं।
बुधवार रात मुख्यमंत्री ने खुद इसके विपरीत रात में सड़क यात्रा की। चौहान देवास जिले की सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव का प्रचार कर सड़क मार्ग से लौट रहे थे। रात लगभग एक बजे पायलट वाहन से आगे रास्ता साफ करने के लिए चलने वाला बनर वाहन आष्टा थाना क्षेत्र के जावर में पलट गया।
सीहोर के पुलिस अधीक्षक के.डी. पाराशर ने आईएएनएस को बताया कि बनर वाहन में दो जवान सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications