पाकिस्तान में सैन्य केंद्र में आत्मघाती हमला, 14 मरे (लीड-1)
एक स्थानीय समाचार चैनल के मुताबिक यह आत्मघाती हमला मर्दान कस्बे में स्थित पाकिस्तानी सेना की पंजाब रेजीमेंटल सेंटर के भीतर हुआ।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार सेना के सूत्रों ने बताया कि यह विस्फोट उस जगह हुआ जहां सैनिक प्रशिक्षण ले रहे थे। मर्दान पेशवार से लगभग 50 किलोमीटर पूर्वोत्तर में स्थित है।
सूत्रों के मुताबिक आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications