पाक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में आत्मघाती हमला, 27 जवानों की मौत (लीड-3)

पेशावर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में स्थित सेना के एक प्रशिक्षण केंद्र में गुरुवार को स्कूली पोशाक पहनकर प्रवेश करने वाले एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 27 जवानों की मौत हो गई और 40 घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी जीशान हैदर ने कहा कि खबर पख्तूनख्वा प्रांत के मरदन में स्थित पंजाब रेजीमेंट सेंटर में आत्मघाती हमला किया गया। मरदन पेशावर से लगभग 50 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित है।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, "यह विस्फोट एक किशोर द्वारा किया गया जो स्कूली पोशाक में परिसर के अंदर दाखिल हुआ था।"

अधिकारी ने बताया कि यह आत्मघाती हमला उस समय किया गया जब पाकिस्तानी सेना के पंजाब रेजीमेंट सेंटर के जवान अभ्यास करने जा रहे थे।

विस्फोट के बाद घायलों और मृतकों को संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में भर्ती कराया गया था। पिछले दो दिनों के भीतर सैन्य प्रशिक्षण केंद्र को दूसरी बार निशाना बनाया गया था लेकिन गुरुवार को किया गया हमला काफी शक्तिशाली था।

खबर पख्तूनख्वा प्रांत के मंत्री बशीर बिल्लोर ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा, "हमारा प्रांत युद्ध क्षेत्र बन चुका है। हम संघीय सरकार और वैश्विक समुदाय से इस स्थिति की तरफ जल्द से जल्द ध्यान दने का आग्रह करते हैं।"

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एक शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद अदील ने बताया कि मृतकों और घायलों में सभी सेना के जवान हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अब्दुल समद खान ने कहा कि आत्मघाती हमलावर अति सुरक्षा वाले प्रशिक्षण केंद्र में दाखिल होने में सफल हो गया। लोगों को भ्रमित करने के लिए उसने स्कूली पोशाक पहन रखी थी।

पाकिस्तानी सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने इसी सप्ताह कहा था कि वर्ष 2003 से लेकर अब तक इस तरह के हमलों में 2,700 सैनिकों और 300 खुफिया एजेंट जान गंवा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+