पाकिस्तान : बेनजीर की हत्या में शामिल थे मुशर्रफ!

इस्लामाबाद। लगता है पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का वक्त अभी खराब ही चल रहा है। तभी तो उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। अपने वतन से भाग खड़े हुए और लंदन में सांस ले रहे परवेज मुशर्रफ को पाक की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो हत्याकांड में शामिल बताया गया है। परवेज को दोषी ठहराने वाली पाक सरकार है।

पाकिस्तान सरकार ने बेनजीर की हत्या के तीन साल बाद मुशर्रफ को मामले में आरोपी बनाए जाने की पुष्टि की है। इससे पहले कई बार मुशर्रफ पर ऊंगली उठी थी पर उन पर कोई आरोप नहीं लगे थे। टीवी चैनल आईबीएन 7 की माने तो सोमवार को संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) ने आतंक निरोधी अदालत में अंतरिम चालान पेश किया जिसमें मुशर्रफ का नाम भी शामिल है।

गौरतलब है कि 27 दिसंबर 2007 को रावलपिंडी में एक रैली के दौरान बेनजीर भी हत्या कर दी गई थी। बेनजीर की हत्या के बाद उनके शौहर आसिफ अली जरदारी पाक के राष्ट्रपति बने। संयुक्त राष्ट्र आयोग ने भुट्टो हत्याकांड की जांच में मुशर्रफ को आड़े हाथों लेकर कहा था कि उन्होंने बेनजीर की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+