बेनजीर हत्याकांड में आरोपी बनाए गए मुशर्रफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का नाम दिवंगत प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के आरोपियों की फेहरिस्त में शुमार कर लिया गया है। यह जानकारी एक मीडिया रिपोर्ट में दी गई है।समाचार पत्र डॉन ने खबर दी है कि मुशर्रफ का नाम रावलपिंडी के पूर्व पुलिस प्रमुख सौद अजी के बयान के बाद इस सूची में शामिल किया गया है।
अजीज ने दावा किया है कि मुशर्रफ ने बेनजीर के सुरक्षा प्रभारी को बदलने का आदेश दिया था। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुशर्रफ के आदेश पर ही घटनास्थल की तत्काल धुलाई करवा दी गई।
बेनजीर की 27 दिसम्बर 2007 को रावलपिंडी में एक चुनावी रैली को सम्बोधित करने के बाद हत्या कर दी गई थी।पाकिस्तान का आंतरिक मंत्रालय बेनजीर की हत्या की साजिश के लिए तालिबानियों को जिम्मेदार ठहराता आया है।बेनजीर हत्याकांड के सिलसिले में आंतरिक मंत्रालय ने गत दिसम्बर में मुशर्रफ को एक प्रश्नावली भेजी थी।
वर्ष 1999 में रक्तहीन क्रांति के जरिए पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज होने वाले मुशर्रफ 2008 में पद से हट गए थे और उसके बाद से वह लंदन में ही रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications