Black Money के मालिकों से डर रही है UPA!
जिसके बाद से कहने को हरकत में आयी सरकार ने कहा है कि उसने 17 लोगों को नोटिस भेज दिया है, लेकिन क्या कारण है वो उन 17 लोगों के नाम नहीं बताना चाहती।
अंदर की खबर रखने वालों ने कहा है कि जिन 17 लोगों का नाम लिस्ट में शामिल है, उनमें से एक का रिश्ता भारत के बड़े राजनीतिक घराने से है जबकि एक व्यक्ति वो है जो आईपीएल 4 की नई टीम कोच्चि का एक फ्रेंचआईजी होल्डर है।
अब से कुछ देर पहले कोलकाता में वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी ने कहा कि यह संवेदनशील मसला है और इस हमें कुछ नामों का पता लगा है। उनके खिलाफ सरकार ने पहले ही नोटिस जारी किया है।
मुखर्जी ने कहा कि कुछ देशों के साथ हमारे समझौते के अनुसार हम केवल खाताधारकों की सूचनांए प्रप्त कर सकते हैं लेकिन उन्हें सार्वजनिक नहीं कर सकते। जब इस मसले पर कोर्ट में सुनवाई होगी तब ही उनके नामों का खुलासा किया जा सकता है।
गौरतलब है कि तहलका मैग्जीन ने 17 लोगों के नामों की सूची जारी की थी जिनके लिचेंसन के एलजीटी बैंक में अवैध खाते हैं और वे करोड़ों का टैक्स चोरी कर रहे हैं।
सवाल ये उठता है कि अगर सरकार को पहले से इन नामों के बारे में पता था उसने पहले कार्यवाई क्यों नहीं की? क्या वो तहलका का इंतजार कर रही थी? कहीं उसे इस बात का डर तो नहीं है कि अगर सच लोगों के सामने आ गया तो उसके पाक-साफ नेता बेनकाब हो जायेंगे।
हो सकता है इस गोरखधंधे में उसके वो सितारे हों जिनके दम पर वो राजनीतिक कुर्सियों पर अपनी पैठ जमायी हुई है। खैर पूरी दास्तां ये कहने पर मजबूर करती है कि दाल में जरूर कुछ काला है।
इस बारे में अपनी राय जरूर नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।













Click it and Unblock the Notifications