बिहार: राजद विधायक के सरेंडर के बाद खत्म होगा डाक्टरों का गुस्सा!
जिसके कारण उम्मीद की जा रही है कि पिछले 5 दिनों से चल रही डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो जायेगी। हालांकि अभी इस बारे में कोई अंदेशा नहीं लग रहा है, राजद के विधायक के सरेंडर के बाद उसे 14 दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि एक मरीज के इलाज को लेकर गया जिले के राजद विधायक सुरेंद्र यादव के साथ रविवार को एएनएमसीएच परिसर में चिकित्सकों की बहस हुई थी, जिसके बाद विधायक के दो अंगरक्षकों ने गोलीबारी कर दी थी।
इस घटना में तीन प्रशिक्षु डॉक्टर घायल हो गए थे।इस घटना के बाद पुलिस ने दोनों अंगरक्षकों को हिरासत में ले लिया था और जूनियर डॉक्टर घटना के विरोध में रात से ही राज्यव्यापी बेमियादी हड़ताल पर चले गए थे।
आपको बता दें कि डॉक्टरों की हड़ताल से अस्पताल व्यव्स्था बुरी तरह से चरमरा गई है। अस्पताल में हालात दिन पर दिन बदतर होते जा रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों ने बाहर ओपीडी चलाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन मरीज फिर भी बेहाल हैं। ऐसे में अगर डॉक्टर अपने काम पर नहीं लौटते हैं तो सरकारी अस्पताल के दिन और बुरे हो सकते है।













Click it and Unblock the Notifications