उत्तराखंड में सुनसान झील बरसाएगी 'सोना'
नई
टिहरी। एशिया के सबसे ऊंचे टिहरी बांध की 42 वर्ग किलोमीटर की विशालकाय झील को पर्यटन और खेलों से जोड़ने की कवायद शुरू कर दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि पर्यटन शुरू होने से यहां भारी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक आएंगे। सुनसान पड़ी झील लोगों के लिए 'सोना' बरसाएगी। id="toptextpromo">टिहरी
की जिलाधिकारी ने कहा कि टिहरी बांध की झील में पर्यटन के साथ ही रोजगार की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि राज्य से हो रहे पलायन की समस्या कम करने में यह मील का पत्थर साबित हो सकती है। नई टिहरी में 7 से 9 फरवरी के बीच तीन दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारम्भ राज्य के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक करेंगे। महोत्सव में राज्य के लोक गायक अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधेंगे और झील में खेलों के कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जिलाधिकारी
ने बताया कि महोत्सव के दौरान ऐतिहासिक शहर टिहरी की सांस्कृतिक धरोहरों और राज्य की देव डोलियों की झांकी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यटन की सम्भावनाओं को देखते हुए नौकायन के लाइसेंस बेरोजगार युवाओं को दिए जाएंगे। इसके अलावा यहां मत्स्य पालन की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।











Click it and Unblock the Notifications