ए राजा का गॉड फादर कौन है ..खुलासा हो : भाजपा
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े घोटाले के जन्मदाता ए राजा को बुधवार को सीबीआई ने गिरप्तार कर लिया है। गुरूवार को उनकी पेशी होने वाली है। अभी-अभी एक बयान आया है कि डीएमके में ए राजा बने रहेंगे। राजा की गिरफ्तारी बहुत सारे नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
हर किसी की राय अलग-अलग है। लोगों का कहना है कि सिर्फ एक राजा को पकड़ने से क्या होगा? भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि राजा को गिरफ्तार करना पर्याप्त नहीं है। पार्टी भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए देश में एक प्रभावी कानून की मांग करती है।
पढ़े : DMK दलित नेता बन गया 'घोटालों का राजा'
उन्होंने कहा कि सिर्फ एक राजा को गिरफ्तार करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि राजा के पीछे 'गॉडफादर" कौन है...इसका खुलासा होना चाहिए। क्योंकि इस मामले में केवल राजा नहीं हैं बल्कि उनके कई दरबारी भी हैं।













Click it and Unblock the Notifications