शादी के लिए सिख बनी ब्रिटेन के पूर्व मंत्री की बेटी
इस मौके पर वहां सिख समुदाय के धार्मिक सेवाओं से जुड़े 150 निहंग उपस्थित थे। उन्होंने नव दंपति को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दीं। शादी समारोह में एलेक्जेंड्रा के पिता जोनाथन और माता लोलीसिआ ने शिरकत नहीं की। शादी के बाद अलेक्जेंड्रा ने अपना नाम बदलकर हरविंदर कौर खालसा रख लिया है। अलेक्जेंड्रा ने स्वीकार किया कि उसने शादी को गोपनीय रखा। यहां तक कि इसके बारे में उसने अपनी जुड़वा बहन विक्टोरिया को भी नहीं बताया।
अलेक्जेंड्रा ने 'हेलो' पत्रिका को बताया, "मैंने कहा, 'डैडी जब मैं अगली बार आपसे मिलूंगी तो आप मुझे सिख वेशभूषा में पा सकते हैं। उनके लिए यह थोड़ा सकते में आने वाली बात थी।" उसने कहा, "लेकिन मेरे पिता मेरे पति को चाहते हैं, वह हमारे लिए खुश हैं।" उल्लेखनीय है कि 30 साल की अलेक्जेंड्रा इंदरजोत से 2 साल पहले अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में मिली थी। स्वर्ण मंदिर में दूसरी बार की मुलाकात में दोनों एक दूसरे के नजदीक आए।













Click it and Unblock the Notifications