हरियाणा : नशेड़ी बेटे ने मां को जिंदा जलाया
सोनीपत(हरियाणा)। इन दिनों जरायम का नशा अपने पूरे शबाब पर है, लोगों को डर नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। सरेआम लोग कानून तोड़ते हुए बड़े से बड़े जुर्म करते नहीं थकते हैं। सोनीपत में भी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, यहां सोमवार रात एक 50 वर्षीय व्यक्ति ने सिर्फ इसलिए अपनी 70 साल की मां को जिंदा जला दिया क्योंकि वो उसे शराब पीने से रोक रही थी।
पढ़े : सामूहिक विवाह: 54 सेकेंड में हुईं 154 शादियां
पुलिस के मुताबिक सोमवार देर रात सोनीपत के गोहना के निकट शामरी गांव में यह दर्दनाक घटना हुई। आरोपी राजकुमार एक किसान है। वह नशीले पदार्थो का सेवन करने के अलावा शराब भी पीता है। राजकुमार अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र है। उसका अपनी मां के साथ झगड़ा होता रहता था क्योंकि वह राजकुमार की आदतों और गलत संगति के खिलाफ थीं। सोमवार को मां के साथ गरमागरम बहस होने के बाद उसने किरोसीन तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया।
उन्होंने कहा कि राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। इस घटना के बाद से इलाके में लोग काफी गुस्से में हैं उन्होंने राजकुमार के फांसी पर लटकाने की बात कही है।













Click it and Unblock the Notifications