उत्तराखंड : गोलियों से भूना गया नरभक्षी बाघ
नैनीताल। उत्तराखण्ड के रामनगर वन प्रभाग के जंगल में आतंक का पर्याय बने एक बाघ का खात्मा हो गया। इस बात की जानकारी कार्बेट पार्क के अघिकारियों ने गुरूवार को दी। गौरतलब है कि रामगनर वन प्रभाग के एसडीओ रमाकांत तिवारी ने बताया कि बुधवार को मालधन गांव निवासी पूरन चन्द्र (28) सुंदरखाल में अपने रिश्तेदार के घर आया था। वह बुधवार शाम से लापता था। गुरुवार तलाशी के दौरान उसका पंजा जंगल से बरामद हुआ।
तिवारी ने बताया कि युवक को अपना निवाला बनाने वाले बाघ को पकड़ने के लिए दोपहर के समय चार हाथियों पर सवार होकर वन विभाग की टीम जंगल में तलाशी पर गई। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही बाघ झाड़ियों में छिपा था। वन विभाग की टीम ने उसे निशाना बनाकर गोली चलाई, जिसमें वह ढेर हो गया। उन्होंने बताया कि बाघ का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
आपको बता दें कि इससे पहले भी रामनगर इलाके में बाघ ने उत्पात मचा रखा था और बहुत सारे मवेशियों की जान ले चुका था।













Click it and Unblock the Notifications