नेल्सन मंडेला अस्पताल में भर्ती
जोहांसबर्ग
। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति 92 वर्षीय नेल्सन मंडेला को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नेल्सन मंडेला फाउंडेशन ने इन परीक्षणों को आम परीक्षण बताया है। id="toptextpromo">मंगलवार
को दक्षिण अफ्रीका के आर्कविशप देशमंड टूटू ने दक्षिण अफ्रीका प्रेस एसोसिएशन से कहा था, "मंडेला कमजोर हो गए हैं। मैं उनसे पिछले हफ्ते मिला था, वह ठीक हैं लेकिन आप जानते हैं उनकी उम्र 92 साल की हो गई है और वह कमजोर हो गए हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>जोहांसबर्ग
में रेडियो चैनल 702 ने कहा कि शहर के मिलपार्क अस्पताल में सामान्य जांच के लिए मंडेला को भर्ती किया गया है। उम्र बढ़ने के कारण उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच की जरूरत है। मंडेला के परिवार के कई सदस्य अस्पताल में मौजूद हैं। मंडेला की पत्नी ग्रेका माशेल बुधवार शाम को अस्पताल में दिखाई दीं थीं।











Click it and Unblock the Notifications