शॉपिंग में फालतू सामान ज्यादा खरीदती हैं महिलाएं
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक दुनिया की अधिकतर महिलाएं जो-जो चीजें बहुत पसंद से खरीदती हैं उनमें से वह सभी का इस्तेमाल नहीं करतीं, लेकिन इसके बावजूद वह अपने कपड़ों को खुद से जुदा नहीं करती हैं। ब्रिटेन में महिलाएं 50 करोड़ ऐसे वस्त्रों पर 1.6 अरब पाउंड की भारी-भरकम रकम खर्च करती हैं, जिन्हें वे कभी पहनती ही नहीं हैं।
उपयोग में नहीं लाए जा सकने वाले इन कपड़ों को अगर रेल पटरी पर फैलाकर रखा जाए तो उन्हें मिलाकर 25,000 किलोमीटर की दूरी तय की जा सकती है। यह दूरी लंदन और न्यूयार्क के बीच की दूरी का चार गुना है। महिलाएं अपने कपड़ों के संग्रह को वर्ष में एक बार देखने के मामले में भी काफी लापरवाह हैं। आठ में एक महिला ही अपने संग्रह पर नजर डालती है जबकि 50 में से एक महिला 10 वर्ष में एक बार उन कपड़ों को साफ करने का कष्ट करती है।
जींस और जूते उन वस्त्रों और सामग्रियों की सूची में सबसे ऊपर हैं, जिन्हें महिलाएं खरीदती तो बड़ी चाव के साथ हैं, लेकिन पहनने की जोहमत एक बार भी नहीं उठाती हैं।













Click it and Unblock the Notifications