बिहार : राजधानी-बोलेरो में टक्कर, एक की मौत
बिहार। बिहार के कटिहार जिले में गुरूवार की सुबह बड़ी काली साबित हुई, यहां के कटिहार-बरौनी रेलखंड पर गुरुवार को एक मानव रहित क्रासिंग के पास राजधानी एक्सप्रेस की एक बोलेरो गाड़ी से हुई टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गये, जिससे बोलेरो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पढ़े : आखिर कब तक अभिनेत्रियां पहनेंगी सफेद साड़ी!
कटिहार रेल थाना के निरीक्षक संजय प्रसाद ने बताया कि कुरसेला और कटरिया रेलवे स्टेशनों के बीच मानव रहित फाटक से एक बोलेरो गुजर रही थी कि तभी दिल्ली से गुवहाटी जा रही राजधानी एक्सप्रेस ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में बोलेरो के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद राजधानी एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक यहां खड़ी रही। बाद में इसे गंतव्य के लिए रवाना किया गया। प्रसाद के मुताबिक पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।













Click it and Unblock the Notifications