उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान में वृद्धि जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में तेज धूप निकलने से न्यूनतम तापमान लगातार 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। लोगों को अभी से दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है।प्रदेश में अब सिर्फ रातें ही सर्द हो रही हैं। सर्दी से निजात दिला रही चटक धूप अब दोपहर के समय तो लोगों को चुभने लगी है।

मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि बरेली का 10.2, इलाहाबाद का 12.2 और वाराणसी का न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि पर्वतीय इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं में कमी के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। आने वाले दिनों में केवल रात में ही सर्दी का असर महसूस होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+