यौन प्रताड़ना की शिकार प्राचार्या ने अस्पताल में दम तोड़ा (लीड-1)

पुलिस के मुताबिक जिले के शाहगंज कस्बे के सेंट जेवियर्स स्कूल की 30 वर्षीया प्राचार्या ने बुधवार रात स्कूल के प्रबंधक रणबीर ठाकुर के घर के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया। प्राचार्या को बुधवार रात करीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाहाबाद ले जाया गया, लेकिन गुरुवार को उनकी मौत हो गई।

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस. के. भगत ने आईएएनएस को बताया कि गम्भीर रूप से झ्झुलसी प्राचार्या की इलाहाबाद के स्वरूप रानी अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई।

पुलिस का कहना है कि प्राचार्या के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने प्रबंधक पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। भगत ने संवाददाताओं को बताया कि सुसाइड नोट में प्राचार्या ने प्रबंधक पर शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक यौन प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है।

भगत ने कहा कि प्रारम्भिक जांच के मुताबिक प्राचार्या को जब यह पता चला कि प्रबंधक का मकसद केवल उससे अवैध सम्बंध बनाना था न की शादी करना, तो उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया।

भगत ने कहा कि घटना के बाद से फरार आरोपी प्रबंधक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता मूल रूप से इलाहाबाद की निवासी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+