पटना में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या
पटना, 27 जनवरी (आईएएनएस)। पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने कथित तौर पर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस के अनुसार अश्विनी प्रताप पुणे के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। पिछले दिनों उसकी तबियत खराब हो गई थी। इसलिए उसके परिजन उसे पटना ले आये थे।
पुलिस ने बताया कि पिछले बुधवार को अश्विनी को चिकित्सक के पास ले जाया गया था। गुरूवार सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसके छत पर लगे पंखे से लटकता उसका शव बरामद किया गया।
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला तनाव का लगता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications