क्या बड़े भूकंप का सामना करने के लिए तैयार है भारत?

चण्डीगढ़। पूरा देश बुधवार को 26 जनवरी या गणतंत्र दिवस मना रहा है। नई दिल्ली में परेड और देश की प्रमुख हस्तियों के जमावड़े के चलते सुरक्षा जोरों पर थी। ऐसे समय पर हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे कुछ हिस्सों में सुबह के समय भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए।

अधिकारियों के मुताबिक भूकम्प की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.2 दर्ज की गई। भूकम्प का केंद्र हरियाणा में सोनीपत के करीब स्थित था। भूकम्प से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मालूम हो कि करीब चार-पांच दिन पहले पाकिस्तान में एक शक्तिशाली भूकंप आया था जिसके झटके नई दिल्ली और राजस्थान और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी महसूस किए गए थे।

उस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 आंकी गई थी। लेकिन भूकंप में किसी तरह का खास नुकसान नहीं हुआ था क्योंकि जिस स्थान पर भूकंप का केंद्र था वह जगह धरती के 10 किलोमीटर अंदर थी। लेकिन इस तरह लगातार आ रहे भूकंप के झटके किसी बड़ी अंदरूनी हलचल का आभास करा रहे हैं। जबकि हमारा प्रशासन इस मामले में सतर्कता बरतने और गंभीरता से भूवैज्ञानिकों से राय लेने के बजाय दूसरे मुद्दों में उलझा हुआ है। देश में भूकंप की किसी बड़ी घटना का अंदेशा बढ़ता जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+