जम्मू एयरपोर्ट पर रोके गए सुषमा-जेटली, धरने पर बैठे भाजपाई

नई दिल्ली। कश्मीर में तिरंगा फहराने की भाजपा की जिद ने पूरी राजनीति को गर्मा दिया है। क्या कश्मीर और क्या दिल्ली हर जगह केवल तिरंगे पर सियासत हो रही है। 26 जनवरी को श्रीनगर में तिरंगा फहराने के लिए पहुंचे दिग्गज भाजपा नेताओं को जम्मू एयरपोर्ट पर सुरक्षाबलों ने एयरपोर्ट पर ही रोक दिया, उन्हें बाहर निकलने ही नहीं दिया गया।

पढ़े : भाजपा की तिरंगा यात्रा पर हो सकता है आतंकी हमला!
एक न्यूज चैनल के मुताबिक भाजपा के दिग्गज नेता सुषमा स्वराज और अरूण जेटली, पार्टी महासचिव अनंत कुमार के साथ तिरंगा यात्रा के मद्देनजर आज दोपहर निजी विमान से जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे लेकिन इन नेताओं को यहां से बाहर निकलने से रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि जम्मू एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद नाराज सभी नेता रनवे पर ही धरने पर बैठ गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि दोपहर एक बजे दिल्ली से रवाना होकर ये सभी तकरीबन तीन बजे जम्मू एयरपोर्ट पहुंचे थे। लेकिन अधिकारियों ने इन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी। अधिकारियों का कहना है कि राज्य में धारा 144 लागू है इसलिए वे वापस दिल्ली चले जाएं। हालांकि, जेटली ने वापस लौटने से इनकार कर दिया है और सभी नेता वहां धरने पर बैठ गए हैं। भाजपा की कल प्रस्तावित रैली को संबोधित करने ये नेता जम्मू पहुंचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+