भाजपा की तिरंगा यात्रा पर हो सकता है आतंकी हमला!
आपको बता दें कांग्रेस-बीजेपी की सियासी तकरार दिन -प्रतिदिन तीखी होती जा रही है। जहां केन्द्र और राज्य सरकारें भाजपा की तिरंगा यात्रा का पुरोजर विरोध कर रही है वहीं भाजपा तिरंगा फहराने पर अड़ी हुई है। आपको बता दें कि इस समय कश्मीर पूरी तरह से छावनी में बदल चुका है। चप्पे-चप्पे पर आपको सुरक्षाकर्मी दिखायी पड़ेगें। राज्य में प्रवेश के सारे रास्ते सिल दिये गये हैं, साथ ही रेल यात्रियों की गहन छानबीन की जा रही है, इतना ही नहीं दूसरे राज्यों से आने वाली ट्रेनों के रास्ते भी बदले जा रहे हैं।
राज्य और देश में कुछ अनैतिक ना हो जाये इसकी पूरी कोशिश सरकार कर रही है। कोलकता से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा सोमवार यानी 24 जनवरी को पठानकोट पहुंच गयी और 25 जनवरी को जम्मू पहुंच जायेगी। हो सकता है कि आतंकी हमले की बात सरकार जन-बूझ कर खुफिया एजेसिंयो से कहवा रही हो क्योंकि भाजपा को रोकने में पूरी तरह से नाकाम हो चुकी सरकार इस हथकंडे से भाजपा के मंसूबों पर रोक लगाना चाह रही हो।
इस बारे में आप क्या सोचते हैं, अपने विचार नीचे दिये कमेंट बॉक्स में लिखे।













Click it and Unblock the Notifications