उत्तर प्रदेश : हाथरस के एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या
हाथरस। इन दिनों सरेआम उत्तर प्रदेश में कानून का मजाक उड़ाया जा रहा है। लोगों को ना तो कानून से डर लगता है और ना ही उसे पुलिस का खौफ है। जिसकी ताजा मिसाल है हाथरस के मंगलवार की ये घटना, जहां सरेआम खून की होली खेली गई है। और अभी तक हत्यारों का कुछ भी पता नहीं है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी है। इलाके में सन्नाटा पसरा है और लोग दहशत में हैं।
यह सनसनीखेज घटना जिले के सादाबाद कस्बे की है, जहां बुधवार सुबह रमेश जाटव (47) उनकी पत्नी ममता (42) बेटा गोपाल (19), बेटी दीप्ति (17) और भांजा मोनू (18) मृत पाए गए। जिले के अपर पुलिस अधीक्षक एस. एन. भारद्वाज ने संवाददाताओं को बताया कि घर के मुखिया रमेश की गोली मारकर और बाकी परिजनों की गला रेतकर हत्या की गई। वारदात को तड़के अंजाम दिया गया।
भारद्वाज ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि किन लोगों ने और किस मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया। भारद्वाज ने बताया कि घर का मुख्य दरवाजा खुला पाया गया है।













Click it and Unblock the Notifications