अब एक और भारतीय राजनयिक को घर वापसी का फरमान

सूत्रों के मुताबिक रंजन झा के जॉन एफ कैनेडी हवाईअड्डे पर हुए एक विवाद के बाद यह कार्रवाई की गई है। एक भीरतीय कूटनीतिज्ञ ने कहाकि "यह मसला जॉन एफ. कैनेडी हवाईअड्डे पर हुई एक घटना में उनकी भूमिका से जुड़ा है, इसके सम्बंध में विदेश मंत्रालय को जानकारी दी गई थी। इस मामले में अधिकारी को नई दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।"
उल्लेखनीय है कि, राजनयिक आलोख झा पर 7 जनवरी को न्यूयार्क जा रहे एक एयर इंडिया विमान में चालक दल के सदस्यों से दुर्व्यवहार करने के आरोप लगे थे लेकिन इस घटना की पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications