भाजपा को कश्मीर में तिरंगा नहीं फहराने देंगे उमर अब्दुल्ला

भाजपा ने श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर तिरंगा फहराने के लिए कोलकाता से 12 जनवरी को तिरंगा यात्रा शुरू की है। भाजपा केंद्र सरकार के घाटी में शांति लाने के प्रयासों को अ लगाववादी ताकतों के साथ समझौता मानकर पुरजोर तरीके से विरोध करना चाहती है। उधर प्रदेश भाजपा इकाई के अध्यक्ष शमशेर सिंह मनहास ने बताया, "हमारी यात्रा रोकने का मतलब गैर राष्ट्रवादी कार्रवाई होगा और हम इसका उग्र विरोध करेंगे।"
राज्य सरकार की योजना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को जम्मू से करीब 90 किलोमीटर दूर लखनपुर में रोक लिया जाएगा। लखनपुर राज्य में प्रवेश का मार्ग है। सूत्रों के मुताबिक कार्यकर्ताओं के प्रवेश को रोकने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ जगह-जगह अवरोधक भी लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर घाटी में सशस्त्र बलों में 25 फीसदी कटौती की घोषणा की है। सेना ने इस कटौती का विरोध किया है और भाजपा पहले ही इस मामले में सरकार को ललकार चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications