भाजपा की तिरंगा फहराओ रैली पर चिदंबरम से मिले उमर अब्दुल्ला

नई दिल्ली। पिछले दिनों कश्मीर में चले लंबे बवाल के बाद सरकार द्वारा भेजे गए वार्ताकार दल की संस्तुतियों के आधार पर सरकार कश्मीर घाटी में नये कदम उठाने जा रही है। इस बाबत सरकार ने पहला कदम राज्य में मौजूद सशस्त्र बलों की संख्या कम करने की घोषणा करके उठाया। हैरतंगेज बात ये रही कि सेना ने सरकार के इस निर्णय को माने से इंकार कर दिया।

बुधवार को जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्य के प्रमुख मसलों पर गहन विचार-विमर्श के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने जम्मू एवं कश्मीर में शांति प्रक्रिया के लिए सरकार द्वारा नियुक्त वाताकारों की रपटों पर भी विचार-विमर्श किया। केंद्र सरकार ने पिछली गर्मियों में राज्य में फैली अशांति के मद्देजनर तीन सदस्यीय वार्ताकारों के दल की नियुक्ति की थी। इन वार्ताकारों में पत्रकार दलीप पडगांवकर, शिक्षाविद् राधा कुमार और अर्थशास्त्री एम.एम.अंसारी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उमर ने भाजपा की ओर से 26 जनवरी को श्रीनगर में प्रस्तावित रैली और लाल चौक पर तिरंगा फहराने की घोषणा का मसला भी उठाया। मालू हो कि गृह सचिव जी.के.पिल्लै ने शुक्रवार को कहा था राज्य में विशेषतौर पर तैनात सुरक्षा बलों में 25 फीसदी कटौती की जा सकती है और श्रीनगर से और ज्यादा बंकर हटाए जा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+