गोवा: रूसी महिला से की भारतीय ने छेड़खानी, भीड़ ने जमकर पीटा
पणजी। हमारे देश में अतिथि को भगवान का दर्जा दिया जाता है। उसकी हर जायज-नाजायज मांग सर आंखों पर रखी जाती है। लेकिन कुछ लोग देश के ऐसे हैं जो इस बात को ना समझते हुए अपने देश की मान-प्रतिष्ठा को कंलकित करने में लगे हुए है। पयर्टकों की पहली पसंद गोवा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां भोपाल के व्यापारी ने रूसी महिला से छेड़खानी करने की जुर्रत की।
हालांकि उसे अपनी इस करनी की सजा तुरंत मिल गई। रूसी महिला के शोर मचाने पर आस-पास के मौजुद लोगों ने व्यापारी को जमकर धुन दिया जिसके चलते व्यापारी पर चढ़ा छेड़खानी का भूत पल भर में उतर गया। फिलहाल व्यापारी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
पुलिस के मुताबिक गोवा के कैलांगट बीच पर समुद्र में नहा रही 25 वर्षीया रूसी महिला से 49 साल के भोपाल व्यापारी प्रकाश चंद ने छेड़छाड़ की थी। उसने उसके साथ कुछ अश्लील हरकत करने की कोशिश भी की। जिसके बाद रूसी महिला ने मदद के लिए आस-पास के लोगों से मदद की गुहार लगाई, जिसके बाद वहां मौजुद लोगों ने उसे जमकर पीट दिया। व्यापारी को हल्की चोटें लगीं हैं, उसे पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।













Click it and Unblock the Notifications