बाप की हवस का शिकार बनी मासूम बच्चियां

सिरसा। हरियाणा के सिरसा जिले के शहर थाना में कुछ लोग एक 9 वर्षीय बच्‍ची को उसकी 7 वर्षीय बहन के साथ लेकर थाने पहुंचे। इंस्‍पेक्‍टर ने पूछा तो सभी ने एक-एक कर बोलना शुरू कर दिया, इससे पहले कि मामला उलझता इंस्‍पेक्‍टर ने बड़ी बच्‍ची से पूछा, "बेटा क्‍या हुआ, तुम्‍हें ये लोग यहां क्‍यों लाये हैं?" बच्‍ची ने जवाब दिया, "मैं घर नहीं जाना चाहती, मेरा बाप हम दोनों को मारता है और हर रोज रात को हमारे कपड़े उतरवा कर गलत काम करता है?"

एक 9 साल की बच्‍ची के इस बयान से आप समझ गए होंगे कि उसका बाप किसी दरिंदे से कम नहीं है। वे लोग जो उसे लेकर थाने आए, असल में वो उसके मोहल्‍ले के लोग हैं। यह मामला सिरसा के गौशाला मोहल्‍ले में मंलवार की दोपहर प्रकाश में तब आया जब अपने पिता राम किशन के चंगुल से छूटकर दो बच्चियां मोहल्‍ले वालों के पास पहुंचीं।

राम किशन पिछले एक महीने से अपनी बेटी के साथ दुष्‍कर्म कर रहा था। मंगलवार को बच्चियां घर से भाग निकलीं और मोहल्‍ले वालों को अपनी आप बीती सुनाई। उसी वक्‍त वार्ड की पार्षद बलजीत कौर अपने पति हरदास व मोहल्‍ले वालों के साथ बच्चियों को लेकर पुलिस के पास उन्‍हें न्‍याय दिलाने पहुंचीं। पुलिस के सामने घटना का ब्‍योरा देते वक्‍त बच्चियों ने बताया कि उनकी मां की 6 साल पहले मौत हो चुकी है। बच्‍ची ने बताया कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। दूसरी पत्‍नी इन बच्चियों के साथ नहीं रहती।

बच्चियों के बयान के आधार पर पुलिस ने राम किशन के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज की और राम किशन की गिरफ्तारी के लिए निकल पड़ी, लेकिन राम किशन उससे पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने बच्चियों का मेडिकल चेकप करवाने के लिए अस्‍पताल भेज दिया। फिलहाल बच्चियों के संरक्षण का जिम्‍मा पार्षद बलजीत कौर ने लिया है। खबर‍ लिखे जाने तक राम किशन की गिरफ्तारी नहीं हो सकती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+