भूकंप जोन में आते हैं दिल्ली और उत्तर भारत
नई दिल्ली | मंगलवार की रात पाकिस्तान में आए भूकंप का असर भारत की राजधानी दिल्ली सहित, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी दिल्ली के भी कई शहरों में देखा गया। 7.4 तीव्रता का भूकंप पृथ्वी के किसी भी हिस्से में जलजला लाने के लिए पर्याप्त होता है लेकिन इस भूकंप से खास तबाही नहीं मची। क्योंकि इस भूकंप का केंद्र जमीन के लगभग दस किलोमीटर अंदर था इसलिए इस भूकंप से इतना नुकसान नहीं हुआ।
पाकिस्तान के दक्षिणी -पश्चिमी हिस्से में भूकंप का केंद्र था, यह इलाका वह भूकंप जोन के अंतर्गत ही आता है। लेकिन भारत के जिन हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं, वहां आम तौर पर भूकंप का खतरा महसूस नहीं किया जाता। हालांकि दिल्ली भूकंप जोन में पूरी तरह से आता है। हिमाचल प्रदेश से शुरू हुई इस भूकंप जोन में उत्तर भारत के भी कई इलाके आते हैं।
पिछले साल प्रकृति के कई जलजले दुनिया ने देखे। हैती में आए भूकंप ने इस छोटे से देश को एक तरह से कब्रगाह ही बना दिया था। इसके बाद पाकिस्तान में आई भीषण बाढ़ से भी बेहद तबाही मची। अब साल की शुरुआत में ही ऐसे भूकंप के झटकों ने लोगों के दिल दहला दिये है। भूकंप की थराथराहट महसूस करने वाले लोग डर के मारे जड़ हो गए हैं।













Click it and Unblock the Notifications