ट्रकवालों से उगाही के चलते गुस्साई भीड़ ने पुलिस चौकी फूंकी

मेरठ। उत्तर प्रदेश की जनता लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस एवं प्रशासन की अनदेखी से इस कदर त्रस्त हो गई है कि आए दिन अपना गुस्सा पुलिस चौकियों पर उतार रही है। मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर की एक पुलिस चौकी लोगों के गुस्से की भेंट चढ़ गई। यूपी पुलिस इतनी बेलगाम है कि लोगों से अपनी ज्यादतियों की माफी मांगने के बजाय उल्टा भीड़ को ही दोषी ठहरा रही है। पुलिसकर्मियों ने पांच लोगों को पुलिस चौकी में तोड़-फोड़ करने और आगजनी करने के लिए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसवालों ने भीड़ के आरोप को बेबुनियाद बताया।

दरअसल भीड़ का गुस्सा शहर के चुंगी चौराहे पर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक बाइकसवार की मौत हो जाने के बाद भड़का। भीड़ का पुलिस पर आरोप है कि पुलिसवाले ट्रकवाले से पैसे उगाही करने के चक्कर में उसका पीढा कर रहे थे। इसी भाग-दौड़ में ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार नरेंद्र कुमार को टक्कर दी। इस टक्कर से बुरी तरह घायल नरेंद्र कुमार को देख कर गुस्साई भीड़ ने पुलिसवालों को रोका और दोनों पक्षों में हिंसक झड़पें हुईं। ।

इधर पुलिस का कहना है कि भीड़ का गुस्सा बेवजह है क्योंकि उन्होंने ट्रक को कब्जे में लेकर उसी समय चालक को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पैसे लेकर ट्रक चालक को भगाने का आरोप लगाकर भीड़ को भड़काया। हालात काबू में करने के लिए कई अन्य थानों की पुलिस बुलाकर मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+