भारतीयों को विरासत संभालना सिखाएंगे 5 बच्चे
अब जल्द ही आपको अपनी विरासत संभालने की सीख आपको टीवी पर मिलेगी। फॉक्स हिस्ट्री चैनल अपने 'माई सिटी माई हिस्ट्री' नाम के एक शो से देशवासियों को इस बारे में जागरूक करने जा रहा है। लेकिन इस शो का संचालन कोई इतिहास का जानकार नहीं करेगा बल्कि पूरे देश से चुने गए 5 बच्चे हमें बताएंगे कि मूल्यों पर यकीन करने वाले भारतीयों को अपनी विरासत संभालने का जिम्मा भी लेना चाहिए।
इन बच्चों के पास स्थानों और लोगों से जुड़ी ऐसी कहानियां हैं जिन्हें समय ने भुला दिया है। ये बच्चे अपने शहरों को जानेंगे और डाक्यूमेंट्री के माध्यम से लोगों को उनकी भूली-बिसरी कहानियों से रूबरू कराएंगे। ये भी सामान्य बच्चे हैं जो देश भर में 10 लाख बच्चों के बीच से कड़ी प्रतियोगिता के बाद चुने गए हैं।
इन पांच बच्चों में से रोहिणी मोहन (कोच्चि, केरल), खान तौसीफ अहमद (औरंगाबाद, महाराष्ट्र), रक्षा राय (सिक्किम), सृष्टि सोनी (वाराणसी, यूपी) और आयूश गणपति (कोडाग, कर्नाटक) हैं। इस प्रयास में कर्नाटक का आयूश तो अपने खानदान के इतिहास को लोगों के सामने रखेगा। फॉक्स चैनल ने इस कार्यक्रम के लिए बच्चों का चयन इंडियन नेशनल ट्रस्ट फार आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज के सहयोग से किया।













Click it and Unblock the Notifications