मध्य प्रदेश में सर्दी बढ़ने के आसार
भोपाल। मध्य प्रदेश में हवाओं का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण एक बार फिर से सर्दी बढ़ने के आसार हैं। वैसे यहां दिन में खिली धूप राहत दे रही है।मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान अब भी पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सबसे ठंडा रीवा जिला रहा जहां तापमान चार दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में रातें अब भी सर्द हैं वहीं दिन में निकलने वाली तेज धूप राहत दे रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है। इसकी वजह हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी होना है।












Click it and Unblock the Notifications