उत्तर प्रदेश में सर्द हवाओं का प्रकोप जारी
लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में पर्वतीय इलाकों से आने वाली सर्द हवाओं का दौर जारी है, जिससे सर्दी का प्रकोप बना हुआ है।बर्फीली हवाएं चलने के कारण दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। बुधवार को बिजनौर का नजीबाबाद राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब चार डिग्री सेल्सियस कम था। वाराणसी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री, इलाहाबाद का 8.8 डिग्री और मेरठ का 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था।मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने बुधवार को कहा कि सर्द हवाएं चलने का सिलसिला अगले दो-तीन दिन तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हालांकि धूप निकलने से लोगों को दिन में सर्दी से कुछ राहत मिलेगी, लेकिन रातें अभी भी काफी सर्द रहेंगी। उधर, इस साल अब तक राज्य में सर्दी से करीब 131 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications