कश्मीर घाटी में पारा लुढ़का, राहत के आसार नहीं
श्रीनगर। समूची कश्मीर घाटी में बर्फीली हवाओं का असर बरकरार है और इससे राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रात तापमान जमाव बिंदु से काफी नीचे रहा। श्रीनगर मौसम विभाग के सहायक निदेशक आर. एल. पंडिता ने बताया, "घाटी और लद्दाख क्षेत्र में रात में आसमान साफ रहने की वजह से बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से काफी नीचे रहा।"
उन्होंने बताया, "श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग व पहलगाम में यह क्रमश: 13.6 और 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा।" पंडिता ने बताया, "लद्दाख क्षेत्र के लेह में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 19.0 डिग्री नीचे रहा और कारगिल में यह शून्य से 22.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।" राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा, "अगले 24 घंटों के दौरान बर्फीली हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। इसका मतलब है कि रात के तापमान में और गिरावट आएगी।"जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर-1ए बुधवार को पर एक तरफ के यातायात के लिए खुला रहा। वाहनों को सिर्फ जम्मू से श्रीनगर आने की इजाजत दी गई।












Click it and Unblock the Notifications