आजम खां पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा!
बदायूं। कश्मीर पर टिप्पणी करना सपा नेता आजमा खां को काफी भरा पड़ा है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक अभी खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के सीजीएम बदायूं ने आजम खां पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया है। इस आदेश को पालन करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बदायूं में एक जनसभा को संबोधित करने के बाद आजम खान ने कहा था कि कश्मीर कभी भी भारत का हिस्सा नहीं रहा है।
केन्द्रीय केबिनेट में केवल एक मुस्लिम मंत्री गुलाम नबी आजाद मौजूद हैं। वो भी भारत के नहीं बल्कि कश्मीर के हैं।हालाकि बाद में आजम ने कहा था कि उनकी बात को तोड़-मरोड़ कर मीडिया ने पेश की है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेस आयोजित कर इस मामले पर अपनी सफाई दी थी।













Click it and Unblock the Notifications