इथोपिया ने जीता मुंबई मैराथन
मुंबई। रविवार सुबह शुरू हुई मुंबई मैराथन पर इथोपिया ने अपना कब्जा जमाया है। इथोपिया के गिरिमा आसेफा ने 42 किलोमीटर की इस दौड़ को जीतकर मौराथन खिताब अपने नाम किया। उन्होंने 42 किमी की इस दौड़ को दो घंटे सत्तावन सेंकड में पूरा किया । आपको बता दें कि रविवार सुबह मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से शुरू हुई मैराथन में करीब 38 हजार लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मैराथन में आम आदमियों क अलावा कई जानी-मानी हस्तियां मौजुद थी। जिसमें मॉडल मिलिंद सोमन, अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी, टीना अंबानी, सिद्धार्थ माल्या, जॉन अब्राहम प्रमुख थे। राज्यपाल के. शंकरनारायण ने झंडी दिखाकर मैराथन की औपचारिक शुरुआत की थी।













Click it and Unblock the Notifications